अयोध्या आस-पास

प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार मे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा।

प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार मे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार मे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अयोध्या में चल रहे विकास कार्य, नव्य अयोध्या, दीपोत्सव व श्री राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त हो चुका है। दीपोत्सव एवं श्री राम मंदिर के उद्घाटन की तिथियां निश्चित है। विभागीय अधिकारी विकास कार्यो को गति दें। समयबद्वता, गुणवत्ता के साथ श्रद्वालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यो को पूरा करें। अयोध्या के 37 मंदिरों एवं 41 कुण्डों का जीर्णोद्वार किया जा रहा है, जिसमें 14 कुण्डों का जीर्णोद्वार हो चुका है। उन्होंने नगर के इंटर कालेजों एवं प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प/स्मार्ट सिटी आदि योजनाओं में लेकर उनका सौन्दर्यीकरण कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि आवास विकास परिषद द्वारा अयोध्या में विकसित की जा रही ग्रीन फील्ड टाउनशिप (नव्य अयोध्या) में विभिन्न राज्यों हेतु 32 प्लाटों में 15 राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा भूमि का अवलोकन कर लिया गया है जिसमें गुजरात राज्य को प्लाट का आवंटन पत्र भी जारी हो चुका है। शेष राज्यों से सम्पर्क कर भूमि आवंटन पत्र दीपोत्सव तक जारी करने के निर्देश दिये।उन्होंने पर्यटन विभाग एवं नगर विकास को श्रद्वालुओं को देखते हुये अधिक से अधिक गाइडों की व्यवस्था करने को कहा। अयोध्या की साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाय और निस्तारित संदर्भों का फीडबैक लिया जाय तथा जिन शिकायतों की पुर्नरावृत्ति हो रही है उस पर विशेष ध्यान दिया जाय। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये कहा कि मिशन शक्ति के तहत विशेष अभियान (फेस-4) को सभी विभाग आपसी समन्वय करते हुए सफल बनायें, जिसमें महिलाओं से जुड़ें विभिन्न लाभार्थी योजनाएं से उन्हें आच्छादित करायें।

बैठक में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संजय जैन, अपर जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह, उपनिदेशक सूचना मुरलीधर सिंह, परियोजना निदेशक आरपी सिंह, उपनिदेशक कृषि, डीडीओ सहित पीडब्लूडी विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायत विभाग एवं अन्य विभागों के मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago