अंबेडकरनगर - अयोध्या

तालाब के किनारे मिला दिव्यांग का शव, ग्राम प्रधान समेत पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा।

तालाब के किनारे मिला दिव्यांग का शव, ग्राम प्रधान समेत पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा।

जलालपुर_अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर जिले जलालपुर थाना क्षेत्र के संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ दिव्यांग का शव तालाब के किनारे पाया गया। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।

जलालपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत कुल पांच लोगों के विरुद्ध हत्या,एससीएसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने पहुंचकर जायजा लिया।

मंगलवार की सुबह सोहगूपुर निवासी राम जनम का शव गांव के निकट एक तालाब के किनारे ग्रामीणों को दिखाई दिया तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के भाई की पत्नी संगीता ने अपने जेठ की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार की शाम उसके जेठ शौच के लिए घर से निकले मगर वापस नहीं आये । इस बीच मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि दिव्यांग रामजनम का शव तालाब में मिला। संगीता ने बताया कि उसके जेठ को गांव के प्रधान अरविंद यादव,राजेश,गन्नू,विकास,सलमान उर्फ बृजेश ने जमीनी मामले को लेकर पूर्व में जान से मारने की धमकी दी थी और इन्ही सबके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में ग्राम प्रधान समेत पांच के विरुद्ध मृतक के परिजनो की तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago