ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:03 AM IST

प्रगति 50’ लागू, स्वच्छता: और कचरा प्रबंधन को मिलेगी गति।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
प्रगति 50’ लागू, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मिलेगी गति।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: प्रगति 50’ लागू, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मिलेगी गति।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

प्रगति 50’ लागू, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मिलेगी गति।

‘Pragati 50 implemented in Ayodhya cleanliness and waste management to gain momentum 1 - प्रगति 50’ लागू, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मिलेगी गति।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले में शहरी स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार की पहल ‘प्रगति 50’ मंगलवार से अयोध्या में लागू हो गई। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया। अयोध्या धाम जोनल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़े।

‘प्रगति 50’ के तहत प्रदेश के चयनित नगर निगमों में अयोध्या के साथ आगरा, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज और वाराणसी को शामिल किया गया है। पहल में शहरी स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन और इस्तेमाल किए गए जल के बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने बताया कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई 51वीं प्रगति बैठक में 50वीं प्रगति बैठक के निर्णयों को लागू करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने बताया कि पहल के प्रभावी क्रियान्वयन से अयोध्या में स्वच्छता व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन और सफाई कार्यों में सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT