पेड़ से लटककर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत

IMG 20200404 WA0023 - पेड़ से लटककर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौतमहेंद्र कुमार संवाददाता, पटरंगा
  • तहसील अंतर्गत पटरंगा थाना की हाइवे चौकी क्षेत्र के पूरे काजी गांव के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर बाग में पेड़ में रस्सी बांधकर रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो गांव में कोहराम मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाई शुरू की।
    जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह गांव के दक्षिण दिशा में स्थित बाग में पेड़ पर लटकता हुआ शव को खेत को जा रहे गांव के कुछ लोगो ने देखा तो घटना की जानकारी पुलिस व ग्रामीणों को दी।
  • सूचना पर पहुँचे हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह व एसआई अभिषेक त्रिपाठी हमराही कांस्टेबल सुशील पाल, आकाश ने शव की नीचे उतारा जिसकी पहचान पूरे काजी निवासी सुखलाल रावत पुत्र दिरगज रावत (30)के रूप में हुई।मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।बताया जाता है कि मृतक के पिता दिरगज रावत पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत थे जो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।जिनकी जगह पर परिवार के भरण पोषण हेतू मृतक ही काम करता था।
  • फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • हाइवे चौकी प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का लग रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Web Admin

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago