अयोध्या आस-पास

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो युवकों की मौके पर ही मौत, तीन की हालत गंभीर

बाराबंकी।

बाराबंकी के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग पर सतरिख थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार भोर एक स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। सतरिख थाना क्षेत्र के उधवापुर गांव निवासी हर्षित 20 वर्ष के , गोलू 21 वर्ष के , बंटी 22 वर्ष और मोहित की रिश्तेदारी लखनऊ से आए नितिन 30 वर्ष के बुधवार की शाम गांव की एक बारात गए थे। रात करीब 2:30 बजे सभी वापस लौटे और उन्होंने गांव पहुंचकर हरिश्चंद्र के पुत्र मोंटी और मोहित 22 वर्ष को जगाया।

उसके बाद सभी युवक स्कॉर्पियो पर सवार होकर हैदरगढ़ की ओर निकले। सुबह परिजनों को सूचना मिली कि स्कॉर्पियो छोटा लालपुर गांव के पास पेड़ से टकरा गई है। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस भी आ गई। हादसे में मोंटी उर्फ मोहित तथा हर्षित की मौत हो चुकी थी।बाकी तीन युवकों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि गोलू की हालत भी काफी गंभीर है। 

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago