लखनऊ

पशुपालन घोटाला मामले में पूर्व IPS अरविंद सेन को मिली जमानत।

पशुपालन घोटाला मामले में पूर्व IPS अरविंद सेन को मिली जमानत, 2 साल बाद जेल से आएंगे बाहर।

लखनऊ।

 पशुपालन घोटाले में शामिल पूर्व आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सशर्त जमानत दे दी है। सेन ने 27 अप्रैल को कोर्ट में जमानत की याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उन्हें गबन की राशि जो कि 20 लाख रूपये है, उसे वादी को देने का आदेश दिया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी दो साल बाद जेल से बाहर आएंगे। काफी समय तक फरार रहने के बाद 27 जनवरी 2021 को उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें लखनऊ की जेल में भेज दिया गया था। उनपर पशुपालन विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। जिस समय ये मामला प्रकाश में आया था, उस समय वे डीआईजी के पद पर तैनात थे। उन्हें सरकार ने सेवा से निलंबित कर दिया था। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने  दिसंबर 2020 को अरविंद सेन को भगोड़ा घोषित कर दिया था। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद उन पर 25 हजार रूपये का इनाम रखा गया था। जिसके बाद सरकार ने इसे बढ़ाकर 50 हजार रूपये कर दिया था। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया था।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago