
दो मुस्लिम युवकों ने बदला अपना धर्म, संत प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचनों से हुए प्रभावित।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के सोहावल क्षेत्र में दो मुस्लिम युवकों ने अपना धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया है। दोनों युवकों ने शुक्रवार को अयोध्या के जिलाधिकारी को आवेदन देकर इसकी औपचारिक जानकारी दी। मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी के (पुत्र) अरशद सिद्दीकी और उस्मान के (पुत्र) मोनू, निवासी गौहनिया पोस्ट मानापुर, तहसील सोहावल ने हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जताई है। धर्म परिवर्तन के बाद अरशद सिद्दीकी ने अपना नाम बदलकर राकेश मौर्य रखा है, जबकि मोनू ने मनीष नाम अपनाया है।
दोनों युवकों ने बताया कि वे संत प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचनों और आशीर्वचन से गहराई से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि संत की शिक्षाओं ने उनके जीवन में मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान किया, जिसके बाद उन्होंने सनातन धर्म को अपनाने का निश्चय किया। दोनों ने यह भी कहा कि अब वे अपने पुराने परिवार से कोई नाता नहीं रखेंगे और पूरी श्रद्धा के साथ हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन करेंगे।
भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास और बजरंग दल के जिला मंत्री लालजी शर्मा के नेतृत्व में दोनों युवकों का आवेदन जिलाधिकारी को सौंपा गया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि यह निर्णय दोनों युवकों ने अपनी स्वेच्छा से लिया है और किसी प्रकार का दबाव नहीं है। महंत परमात्मा दास ने बताया कि मंदिर प्रशासन दोनों युवकों की पूरी जिम्मेदारी लेगा और उन्हें हिंदू धर्म की परंपराओं के अनुरूप जीवन जीने में सहयोग प्रदान करेगा।
भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी… Read More
थाना समाधान दिवस पर दिखा मतदाता पुनरीक्षण अभियान का असर, लेखपालों की गैरमौजूदगी से अटके… Read More
जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का… Read More
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More