पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के नेतृत्व में नगर पंचायत कुमारगंज के लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के नेतृत्व में नगर पंचायत कुमारगंज के लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

मिल्कीपुर अयोध्या।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर-घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को पूर्व विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा के नेतृत्व में हजारों लोगों ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पैदल तिरंगा यात्रा निकालकर नगर पंचायत के लोगों को जागरूक किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह भी शामिल रहे। तिरंगा यात्रा अभियान में सबसे आगे नगर पंचायत कुमारगंज के दिव्यांग ओम प्रकाश अपनी ट्राई साइकिल पर तिरंगा झंडा लगाकर आगे चल रहे थे। उनके पीछे चल रहे डीजे में बज रहे देशभक्ति गीतों ने लोगों को राष्ट्रभक्ति में सराबोर कर दिया।
जिसको देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर आ गए और मां भारती का जयघोष करने लगे।
दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा मे भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के जयघोष से समूचा कस्बा कुमारगंज गुंजायमान हो उठा।
तिरंगा यात्रा थाना कुमारगंज के सामने से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे तिरंगा यात्रा जब बवां मोड़ पहुंची तो वहां पर भाजपा नेता एवं बाजार मालिक विजय कुमार उपाध्याय उर्फ अग्गू पंडित ने माला पहनाकर पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा व भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह का स्वागत करते हुए सैकड़ों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
विजय कुमार उपाध्याय ने बाजार में रुक रुक कर लोगों को तिरंगा भेंटकर उन्हें अपने अपने घरों पर लगाने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।तिरंगा यात्रा हनुमानगढ़ी से होते हुए खंडासा मोड़, तथा शिवनाथपुर पहुंची यात्रा का समापन नरेंद्र नगर के मां जालपा भवानी मंदिर पर भारत माता की जय वंदे मातरम का नारा लगाते हुआ।
इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह”विक्की”, पूर्व प्रधान बलवंत सिंह, दिनेश कौशल, दशरथ उपाध्याय, हरि कृष्ण त्रिवेदी, अमरेंद्र मौर्या, रामभवन गोस्वामी, राजेश अग्रहरि हिमांशु सिंह समेत भारी संख्या में नगर पंचायत क्षेत्र की महिला शामिल है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago