बीकापुर - अयोध्या

पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर साइकिल रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर साइकिल रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 84 वी जयंती के अवसर पर बुधवार को बीकापुर में चौरे बाजार सुल्तानपुर बॉर्डर से प्रयागराज हाईवे पर बीकापुर तहसील मुख्यालय तक परंपरागत साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। साइकिल रेस को लेकर कोतवाली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। कार्यक्रम की आयोजक सपा नेत्री एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय परशुराम यादव जी की पुत्री रोली यादव ने चौरेबाजार बॉर्डर से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस को रवाना किया। साइकिल रेस के बाद तहसील परिसर के शहीद स्मारक पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

साइकिल रेस में प्रथम स्थान पर आए कुलदीप यादव को साइकिल, द्वितीय स्थान पर रहे विशाल चौरसिया को कलाई घड़ी, तृतीय स्थान पर रहे शिवम मौर्य को अनाज रखने की बखारी, तथा चौथे और पांचवें स्थान पर रहे प्रतिभागियों मुन्ना यादव और जुगल किशोर मिश्रा को भी सांत्वना पुरस्कार के रूप में नगद धन राशि दी गई। एक अन्य प्रतिभागी अतुल निषाद द्वारा गेर युक्त साइकिल से रेस प्रतियोगिता में भाग लेने के चलते प्रथम स्थान आने के बावजूद विवाद हो जाने पर अतुल निषाद को भी छठा पारितोषिक पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक दिवंगत परशुराम यादव की पत्नी संतोष यादव तथा संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने किया। साइकिल रेस प्रतियोगिता में करीब एक दर्जन प्रतिभागियों ने करीब 15 किलोमीटर लंबी साइकिल रेस में प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह, सपा नेत्री रोली यादव के अलावा प्रधान उमाशंकर यादव, जेपी यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गीलाल यादव, ओम प्रकाश यादव, गया प्रसाद यादव, अजय वर्मा सहित सपा के तमाम कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन पर उनके द्वारा सहयोगियों आगंतुकों और प्रतिभागियों का आभार जताया गया।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

1 day ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

3 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

4 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago