सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

कादीपुर में दिनदहाड़े वृद्ध की गोली मारकर हत्या।

कादीपुर में दिनदहाड़े वृद्ध की गोली मारकर हत्या।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कस्बे के अनिरुद्ध नगर मोहल्ले में मामूली कहासुनी में दिनदहाड़े गोली मारकर वृद्ध की हत्या कर दी गई। हत्यारे मौके से फरार हो गए। मौके पर एसपी सोमेन बर्मा भी पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।  

बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे के लगभग अनिरुद्ध नगर मोहल्ले के अशोक कुमार दुबे (63) वर्ष अपने किराने की दुकान/मकान के सामने बैठे थे। तभी उनके पड़ोसी धर्मेंद्र दुबे आ गए और अशोक कुमार दुबे के ऊपर मुखबिर करने एवं हर काम में दखलंदाजी करने का आरोप लगाया। जिसे लेकर दोनों व्यक्तियों से मामूली कहां सुनी हो गई।

आरोप है कि धर्मेंद्र दुबे ने अपने बेटे दिव्यांश दुबे को गोली मारने के लिए कहा। इतने में ही दिव्यांश ने अशोक के ऊपर तीन फायर झोंक दिया। जिसमें से एक गोली उनकी दाहिनी आंख, दूसरी गोली दाहिने हाथ तथा तीसरी गोली पीठ के दाहिनी तरफ लगी। गोली मारने के बाद आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए। घायल अशोक को सीएचसी कादीपुर लाया गया। जहां पर चिकित्साकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अशोक के पुत्र संदीप की तहरीर पर पुलिस ने अनिरुद्ध नगर मोहल्ले के धर्मेंद्र दुबे एवं दिव्यांशु दुबे पुत्र धर्मेंद्र दुबे के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीआरओ  शैलेंद्र मिश्र, एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ शिवम मिश्र, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह सहित सीओ सर्किल के सभी थानों की पुलिस एवं सीओजी  टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए।

पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि घटना की एफआईआर हो गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। शीघ्र आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago