पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर BMW और कंटेनर की टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर BMW और कंटेनर की टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत|

सुल्तानपुर|

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां कंटेनर से टक्कर के बाद BMW कार उसी के अंदर घुस गई है। हादसे में BMW सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उसी जगह पर हुआ है जहां पिछले दिनों सड़क धंस गई थी और एक कार फंस गई थी।
मौके पर पुलिस व यूपीडा की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के KM 83.750 पर हुई है।
बताया जाता है कि कार सुलतानपुर की ओर से जा रही थी और लखनऊ की ओर से उसी रोड पर आ रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन और चारों लोग दूर जा गिरे। एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
कार पर यूके 01 सी 0009 नंबर अंकित है, जो उत्तराखंड का बताया जा रहा है। कार के नम्बर के जरिए मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। क्रेन मंगवा कर वाहनों को हटवाया जा रहा है। इसी पहले हलियापुर थाने के इस स्थान से थोड़ा दूर पर बीते दिनों सड़क धसने के कारण बड़ा गड्ढा बन गया था। बीते गुरुवार को भारी बरसात के बाद KM 83 पर 5 फीट गहरा और 15 फीट चौड़ा सड़क पर गड्ढा हो गया था। जिसमें एक कारबताया जाता है कि हाई स्पीड को हादसे का कारण बताया जा रहा है। यूपीडा के अधिकारी जांच कर रिपोर्ट देंगे। सभी उतराखंड के निवासी हैं। अभी और जानकारी की जा रही है। फंस गई थी।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago