राममंदिर के पास युवक को गोली मारी, अयोध्या में घूमते समय आए दो बदमाशों ने किया हमला

राममंदिर के पास युवक को गोली मारी, अयोध्या में घूमते समय आए दो बदमाशों ने किया हमला|

अयोध्या|

अयोध्या में राम मंदिर से करीब 500 मीटर दूर यलो जोन में गुरुवार देर रात युवक को गोली मार दी गई। रात को खाना खाने के बाद अशर्फी भवन स्थित अपने घर के पास टहल रहे पवन दुबे पर जानलेवा हमला किया गया है। उन पर दो अज्ञात हमलावरों ने दो गालियां मारी। अयोध्या के बेहद सुरक्षित यलो में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।
अज्ञात हमलावरों के हमले से पवन दुबे घायल हो गए। उनके बाएं पैर में 2 गोली लगी है। उनको आनन-फानन श्रीराम हॉस्पिटल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामला थाना कोतवाली अयोध्या के लक्ष्मणघाट क्षेत्र का है। अयोध्या कोतवाल ने श्रीराम हॉस्पिटल पहुंचकर घायल युवक से पूछताछ की।
राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या के यलो जोन की सुरक्षा बेहद सख्त होने का दावा पुलिस-प्रशासन करता है। घटनास्थल के आसपास कई पुलिस बैरियर हैं। जहां हर पल पुलिस मुस्तैद रहती है। इतने कड़े सुरक्षा घेरे में युवक को गोली मार अपराधियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago