अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

पुलिस और गो तस्करों में मुठभेड़, एक बदमाश को दबोचा।

पुलिस और गो तस्करों में मुठभेड़, एक बदमाश को दबोचा।

अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाने की पुलिस और गो तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है, जिसको घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव में भर्ती कराया गया, जबकि तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा, दो अदद खोखा कारतूस, एक चाकू व पिकअप वाहन बरामद हुआ है। पुलिस पकड़ में आए अभियुक्त ने सप्ताह भर प पूर्व जैतपुर पुर के पक्खनपुर मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस गोशाला से मजदूर को बंधक बनाकर दो बार में दो-दो गोवंश को पिकअप पर लाद कर फरार होने की घटना को स्वीकार किया।

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्त में आया मुख्य अभियुक्त दिलशाद अलग अलग नाम बदल कर अपराध करता था। दिलशाद उर्फ करिया (पुत्र) मोहम्मद के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों, जिले के राजे सुल्तानपुर व जैतपुर थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ वंदना अग्रहरि के अलावा उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्र, संदीप विश्वकर्मा, अमित कुमार वर्मा, कृष्ण चन्द्र शुक्ल समेत आधा दर्जन कांस्टेबल शामिल रहे।

जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि पक्खनपुर स्थित गोशाला में पुनः कुछ व्यक्ति पिकअप से आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम रामगढ़ होते हुए लखमीपुर के रास्ते पक्खनपुर गोशाला पहुंचने वाली थी कि इसी बीच गोशाला से निकल कर एक पिकअप चैनपुर की तरफ जा रही थी। शंका होने पर पुलिस ने रोका तो पिकअप और तेज भागने लगी। पुलिस ने घेराव किया तो पिकअप में बैठे बदमाश भागने लगे। अंधेरे का फायदा उठा कर तीन बदमाश भाग निकले, जबकि एक बदमाश ब्रह्म बाबा मंदिर की तरफ भागने लगा, जिसका पीछा पुलिस ने किया तो उसने पुलिस वालों को गाली देते हुए जान लेवा हमला कर दिया।

editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

15 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

15 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

16 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

18 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

23 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago