सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

पिता का हत्यारा निकला बेटा, गंडासे से किया था कत्ल, घटना के एक महीने बाद आरोपी गिरफ्तार।

पिता का हत्यारा निकला बेटा, गंडासे से किया था कत्ल, घटना के एक महीने बाद आरोपी गिरफ्तार।

सुल्तानपुर।

सुलतानपुर जिले में कूरेभार थाना क्षेत्र की पुलिस ने पूरे एक एक महीने बाद रमेश हत्याकांड का खुलासा किया है। बेटे ने ही गंडासे से काटकर पिता को मौत के घाट उतारा था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मेरे पिता ने मेरी मां और हम दो भाइयों को घर से निकाल दिया था। सभी ननिहाल में रहते थे। मां की मौत हो गई और पिता अब दूसरी शादी करना चाहते थे। जिससे हम लोगों को हक नहीं मिलता। इसलिए मैने उनकी हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

दरअसल कूरेभार थाना क्षेत्र के फूलपुर रमेश कुमार (पुत्र) सुखलाल की बीते 9 नवंबर को धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी सोमेन बर्मा ने खुलासे के लिए स्वॉट टीम समेत कई टीमें लगाई थी।

स्वॉट टीम प्रभारी उपेन्द्र प्रताप सिंह कूरेभार प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र के साथ मिलकर विवेचना कर रहे थे। विवेचना के दौरान घटना में मृतक के (पुत्र) प्रभात कुमार उम्र करीब 19 वर्ष की संलिप्ता प्रकाश में आई। जिसे रविवार को पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के पास मुजेश टोल प्लाजा से पहले सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल के पास तालाब से एक गड़ासा (आलाकत्ल) जिससे आरोपी द्वारा हत्या की गयी थी। उसको बरामद किया गया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago