सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

पासपोर्ट के लिए फर्जी हस्ताक्षर बनाने में शिक्षक निलंबित।

पासपोर्ट के लिए बीएसए का फर्जी हस्ताक्षर बनाने में शिक्षक निलंबित।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर में पासपोर्ट के लिए बीएसए का फर्जी हस्ताक्षर बनाने के आरोप में सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने शिक्षक को निलंबित कर उसे पीपी कमैचा खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। बीएसए ने मामले की जांच रिपोर्ट बीईओ पीपी कमैचा से एक सप्ताह में मांगी है। कुड़वार ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पूरे कस्तूरी के सहायक अध्यापक निखिलेश कुमार मिश्र ने अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था।

आरोप है कि इसमें शिक्षक ने बीएसए का कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर अभिलेख जमा किया था। मामले की जांच होने पर शिक्षक को दोषी पाया गया।  बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने सहायक अध्यापक निलंबित करते हुए, उसे पीपी कमैचा ब्लाॅक के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध करने का आदेश दिया है। बीएसए ने मामले की जांच पीपी कमैचा के खंड शिक्षाधिकारी विमल कुमार उपाध्याय को सौंपते हुए उनसे एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago