बीकापुर - अयोध्या

पति, सास समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस।

पति, सास समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में आईजी प्रवीण कुमार के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति, सास, देवर, ननद सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध महिला उत्पीड़न व दहेज एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। दिलीप का पुरवा, कोटडीह सरैया थाना रौनाही निवासी पीड़िता सीमा ने बताया कि उसका विवाह 29 मई 2021 को खिद्दिरपुर चौरे बाजार बीकापुर निवासी लवकुश पुत्र काशीराम के साथ हुआ था।

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से पति, सास शिवकला, परिवार के अंकित, पुष्पा, गोमती ,दहेज को लेकर परेशान करने लगे। वह बुलेट व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उसी बीच वह गर्भवती हो गई। पांच दिसंबर 2022 को पीटकर घर से निकाल दिया। उसके बाद वह मायके चली आई। फरवरी में बेटी का जन्म हुआ। जब लड़की दो माह की हो गई तो उनके पिता ने दोबारा ससुराल भेजने का प्रयास किया। ससुराल पक्ष के लोग दहेज पर अड़े रहे। ले जाने से इनकार कर दिया। कोतवाल राजेश राय ने बताया कि आरोपियों के केस दर्ज किया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago