अयोध्या उत्तर प्रदेश

31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे पशु बाजार।

31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे पशु बाजार।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में पशुओं में तेजी से फैल रहे लंपी वायरस की वजह से जिले के पशु बाजार अब 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे। बीमारी का प्रकोप सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था । मवई और रुदौली ब्लाक क्षेत्रों में ज्यादा तेजी से बढ़ा था। नौ सितंबर को अफसर पीड़ित पशुपालकों के घर मवेशी देखने पहुंचे थे। इसके बाद लंपी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पशुओं की खरीद-फरोख्त के साथ पशु बाजारों को खोलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। अब और पाबंदी बढ़ा दी गई है।

अयोध्या जिले में 2.33 लाख पशुओं के सापेक्ष अब तक लगभग 1.8 लाख का टीकाकरण हो चुका है। वायरस से संक्रमित कुल 163 पशु मिले थे। इसमें 111 पशु पूरी तरह ठीक हो चुके है। 52 का इलाज चल रहा है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह ने बताया कि जिले में पिछले चार दिन से लंपी वायरस से संक्रमित कोई पशु नहीं पाया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago