
अयोध्या जिले में चोरी के घटना हुई, डेढ़ सौ साल पुराने अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरापुर बाबू बाजार स्थित पटना मंदिर से भगवान का 1.5 तोला सोना और 186 तोले चांदी के आभूषण चोरी हो गये। प्रकरण में तीन सगे भाइयों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता अरुण किशोर शरण मूल निवासी कमला गोपालपुर मनेर जिला पटना का कहना है कि उनके पूर्वजों का अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में तुलसी उद्यान के पास पुराने पटना मंदिर के नाम से राम मंदिर है, जिसकी देख रेख उनके परिवार के हवाले है। राग-भोग के लिए पुजारी के रूप में राजकुमार मिश्र को तैनात किया गया है। 26 जुलाई को वह पटना से यहाँ मंदिर पहुंचे तो पता चला कि राजनंदन मिश्र, बृज नंदन मिश्र और जनक नंदन मिश्र ने भगवान के 1.5 तोला सोना और 186 तोले चांदी के आभूषण चोरी करके गायब कर दिया है और पुजारी तथा उसके परिवार को फर्जी केस में फंसाने तथा मार डालने की धमकी देते रहते हैं। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी गई है। शिकायत पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने तीनों सगे भाइयों के खिलाफ मंदिर में घुसकर चोरी और धमकी का केस पंजीकृत किया है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More