NEET UG re examination concludes peacefully DM and SSP inspect the exam center - नीट यूजी पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण।

नीट यूजी पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या।

अयोध्या राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा रविवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में पंजीकृत 5214 अभ्यर्थियों में से 4800 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 414 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था और परीक्षा संचालन की स्थिति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया था। परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *