अयोध्या आस-पास

नाटकीय घटनाक्रम में धोखाधड़ी का आरोपी कैप्टन गिरफ्तार।

नाटकीय घटनाक्रम में धोखाधड़ी का आरोपी कैप्टन गिरफ्तार।

अयोध्या।
अयोध्या एक नाटकीय घटनाक्रम में पुलिस ने श्रवण कुञ्ज मंदिर ट्रस्ट की जमीन के अनुबंध के मामले में धोखाधड़ी और कूट रचना के आरोपी कैप्टन अनुराग मिश्रा को गिरफ्तार किया है। रामवल्लभाकुन्ज के अधिकारी राजकुमार दास ने महंत राम रूप, कैप्टन अनुराग, उसकी सहयोगी महिला व शिवम गुप्ता के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर मंदिर ट्रस्ट की बेशकीमती जमीन 30 विश्वा जमीन 30 लाख रुपए देकर 3 करोड़ 10 लाख में अनुबंध कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पूर्व में कमर्शियल पायलट रहे मूल रूप से गोंडा जिले के ग्राम अमदही थाना तरबगंज निवासी और यहां काठिया मंदिर में रहने वाले अनुराग मिश्र ने शनिवार को आईजी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की घोषणा की थी लेकिन कार्यालय पहुंचने के पूर्व ही पुलिस ने उसको पकड़ लिया। पीड़ित को उच्च अदालत से कोई राहत नहीं मिली थी। काफी देर तक आरजेबी थाने में पूछताछ के बाद उसे अयोध्या कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। अयोध्या कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

2 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

2 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

2 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

4 days ago