ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:22 AM IST

नहर में मिला शव,: बेटे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, कल से थी लापता।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
नहर में मिला शव, बेटे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, कल से थी लापता।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: नहर में मिला शव, बेटे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, कल से थी लापता।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

नहर में मिला शव, बेटे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, कल से थी लापता।

1783261248361 - नहर में मिला शव, बेटे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, कल से थी लापता।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले मवई थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 2 बजे सहायक नहर से वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान नेवरा गांव के पूरे टिका पुरवा निवासी सुखराजी, (पत्नी) स्वर्गीय सीताराम, के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुखराजी 2 जुलाई 2026 को दोपहर घर से यह कहकर निकली थीं कि वह गांव के बाहर पकड़ के पेड़ के नीचे बैठने जा रही हैं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने देर शाम तक उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनके (पुत्र) सुभाष यादव ने मवई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उनकी तलाश कर ही रही थी कि दोपहर बाद नरौली के पास शारदा सहायक नहर में एक वृद्ध महिला का शव दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान सुखराजी के रूप में कराई। परिजनों के अनुसार, सुखराजी लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत डूबने से प्रतीत होती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

(फ़ोटो काल्पनिक है)

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT