अयोध्या आस-पास

नहर की पटरी पर मिला अधेड़ का शव।

नहर की पटरी पर मिला अधेड़ का शव।

images 15 - नहर की पटरी पर मिला अधेड़ का शव।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव के मजरे कादीपुर के समीप चिनगवा झील के निकट शारदा सहायक नहर की पटरी के किनारे मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवदासपुर गांव निवसी ओम प्रकाश वर्मा उर्फ़ बहुरूपी के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।

शिवदासपुर के मजरे पांडेय का पुरवा निवासी 52 वर्षीय अधेड़ ओमप्रकाश वर्मा उर्फ बहुरूपी पुत्र रामराज वर्मा सोमवार की दोपहर घर से बहन के घर जाने के नाम पर साइकिल से निकला था और शाम तक घर लौटकर नहीं आया। परिजनो ने तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिली। और मंगलवार की सुबह घर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर पर मलिकपुर गांव के मजरे कादीपुर चिनगवा झील के पास नहर की पटरी पर खेत के तरफ अधेड़ का शव ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है।

थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं दिखाई पड़ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

10 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

19 hours ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

7 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

7 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago