ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 12:12 AM IST

नम आँखो से दी: गई युवा तेज तर्रार भेलसर चौकी प्रभारी विनोद सिंह को विदाई

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
नम आँखो से दी गई युवा तेज तर्रार भेलसर चौकी प्रभारी विनोद सिंह को विदाई
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: नम आँखो से दी गई युवा तेज तर्रार भेलसर चौकी प्रभारी विनोद सिंह को विदाई
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

भेलसर अयोध्या:-
========== बिना समाज के सहयोग और सहभागिता के पुलिस आम आदमी को अच्छी सुरक्षा नही दे सकती है। बेहतर पुलिसिंग के लिए समाज का सहयोग अनिवार्य है उक्त बातें भेलसर चौकी इंचार्ज रहे विनोद सिंह ने सम्मान और
विदाई समारोह मे मंगलवार को कही और कहते हुए आंखे डबडबा गई और कहा कि जो सहयोग जो स्नेह भेलसर क्षेत्र मे मिला है उसे हम कभी भुला नही पाएंगें। विनोद सिंह ने अपनी विदाई के दौरान अनुभव शेयर करते हुए कहा कि भेलसर
पुलिस चौकी अबतक के हमारे कार्यकाल की सबसे टफ चौकी रही है। जिसका कारण लूट और नकबजनी के अपराध और रात भर की सतकर्ता और दिनभर की व्यस्तता रही है हमे यह कहने मे गुरेज नही होगा कि यह पुलिस चौकी जनपद की सबसे कठिन पुलिस चौकी है। उक्त अवसर पर शुभचिन्तकों ने विनोद सिंह को माला पहनाकर बिदाई दी और ईश्वर से उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
👉 उक्त अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रूदौली मो0 अहमद उर्फ शम्मू, ग्रामप्रधान अल्हवाना मुबारक अली, आफताब एडवोकेट, अमरनाथ वर्मा, आसिफ शेख, मामून अखतर, नितेश सिंह, मो0 आलम, डा0 मो0 शब्बीर, रामजी, अशोक कुमार पाठक, अंकुर चौधरी गुप्ता, शाहनेवाज, रामराज, अख्तियारपुर प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र पटेल सहित समस्त भेलसर चौकी स्टाफ सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT