अयोध्या उत्तर प्रदेश

अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशाशन का बुलडोजर।

अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशाशन का बुलडोजर।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के सोहावल तहसील क्षेत्र की ड्योढ़ी बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। बाजार में बुलडोजर के पहुंचते ही हड़कंप मच गया और सैकड़ों की संख्या में एकत्रित व्यापारियों ने प्रशासन से स्वयं अतिक्रमण हटाने के बात रखी। गुरुवार को रौनाही-ड्योढ़ी सड़क मार्ग चौंड़ीकरण के दायरे में आ रहे, अतिक्रमण कारियों के दुकानों और मकानों पर बुलडोजर चलने को लेकर भारी संख्या पुलिस बल के साथ एसडीएम अशोक कुमार सैनी के साथ थाना प्रभारी रौनाही पंकज सिंह ड्योढ़ी बाजार में बुलडोजर लेकर पहुंचे।

इसके बाद सैकड़ों की संख्या में बाजार के व्यापारी एकत्र होकर तहसील और पुलिस प्रशासन से मिले। प्रशासन से व्यापारियों ने कहा पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण के लिए चिन्हित स्थल तक व्यापारी स्वयं मकान और दुकान को तोड़ने का काम कर रहे हैं। बचे दुकान और मकान को स्वयं व्यापारी तोड़कर सड़क सीमा से अपने मकान बाहर कर लेने की बात कही। इसके बाद व्यापारियों को दो दिन का समय देते हुए बुलडोजर को वापस करवा लिया।

पीडब्ल्यूडी के एई विकल्प कनौजिया ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ साढ़े चार मीटर के अंदर बने दुकान व मकान अतिक्रमण के दायरे में आ रहे है। एसडीएम सोहावल अशोक कुमार सैनी ने कहा कि बाजार वासियों को रविवार तक का समय दिया गया है। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा तो बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कवायद की जायेगी। यह ममला मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago