
दो युवकों पर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में कक्षा आठ की छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी नाबालिग (पुत्री) कक्षा आठ की छात्रा है। बीते 18 दिसंबर को गांव के दो युवक उसकी पुत्री को गांव के बाहर स्थित झाड़ी में ले गए। जहां दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया, उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों आरोपितों ने कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच जब छात्रा बुलाने पर नहीं गई तो आरोपितों ने वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
पिता के तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो युवकों के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद छात्रा का मेडिकल करवाया है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया केस दर्ज कर एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है। दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More