ayodhya 061a6951da48db82f9d0b8e983557048 - देवकाली आदर्श नगर कॉलोनी में रिटायर्ड बैंक कर्मी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली।

देवकाली आदर्श नगर कॉलोनी में रिटायर्ड बैंक कर्मी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

देवकाली आदर्श नगर कॉलोनी में रिटायर्ड बैंक कर्मी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली।

ayodhya 061a6951da48db82f9d0b8e983557048 - देवकाली आदर्श नगर कॉलोनी में रिटायर्ड बैंक कर्मी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली।

 

अयोध्या।

अयोध्या जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र की देवकाली आदर्श नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 80 वर्षीय रामपाल सिंह के रूप में हुई है। सुबह अचानक घर के भीतर गोली चलने की जोरदार आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां का मंजर देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए तथा प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया।

परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रामपाल सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद (डिप्रेशन) से ग्रसित थे, जिसका उनका नियमित डॉक्टरी इलाज भी चल रहा था। बुधवार की सुबह जब वे अपने कमरे में थे, तभी उन्होंने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

नगर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला अवसाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के सभी संभावित बिंदुओं पर गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *