
दुकान से सामान लाने निकली किशोरी का किडनैप।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना में रानी बाजार क्षेत्र की एक किशोरी घर से बाजार सामान लाने के लिए निकली थी। लेकिन जब वह वापस घर नहीं लौटी, तो उसके पिता ने उसके अपहरण की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह के अनुसार, किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी 4 अगस्त की दोपहर को घर से समान लाने बाजार के लिए निकली थी। लेकिन जब वह वापस घर नहीं लौटी, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। जब किशोरी का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि संजय नाम के व्यक्ति के मोबाइल नंबर से फोन आया था। उसने कहा कि कसम खाओ, हम किसी से नहीं बताएंगे। तो उसने बताया कि आप की बेटी हमारे पास है। हम लेकर आए हैं। इतना बताने के बाद नंबर बंद हो गया। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई हैं और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही वह सुरक्षित घर वापस आ जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More