अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या गैंगरेप कांड में मोईद खान का होगा DNA टेस्ट।

अयोध्या गैंगरेप कांड में मोईद खान का होगा DNA टेस्ट।

अयोध्या।

अयोध्या गैंगरेप कांड के आरोपी सपा नेता मोईद खान का DNA टेस्ट होगा। फैजाबाद जेल में बंद मोईद का सैंपल लिया जाएगा। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस केस में अभी तक मोईद खान का मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस मोईद को रिमांड पर लेकर मोबाइल रिकवर कराने की तैयारी कर रही है।

जांच अधिकारी बुधवार को लखनऊ KGMU पहुंचे। उनके वापस अयोध्या आने के बाद पुलिस DNA टेस्ट के लिए अगले 2-3 दिन में कोर्ट में आवेदन करेगी। अयोध्या CO आशुतोष तिवारी के मुताबिक, सिर्फ मोईद खान ही नहीं, राजू का भी DNA टेस्ट कराने की कोर्ट से अनुमति मांगी जाएगी। दरअसल, KGMU में रेप कांड की पीड़िता का ऑबोशन किया गया है। इस प्रक्रिया में भ्रूण का DNA सैंपल लिया जा चुका है।

सबसे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने बयान में DNA टेस्ट के लिए कहा था। फिर सपा के फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने भी इसका समर्थन किया। सियासी बयानबाजी के बीच अब DNA टेस्ट की तैयारी तकरीबन पूरी हो चुकी है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago