दीपोत्सव से पहले अयोध्या की सड़कों पर एक भी गड्ढा न रहे : योगी आदित्यनाथ

दीपोत्सव से पहले अयोध्या की सड़कों पर एक भी गड्ढा न रहे : योगी आदित्यनाथ|

अयोध्या|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रामकथा संग्रहालय में दीपोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार का दीपोत्सव पिछले वर्षों की तुलना में और भव्य-दिव्य होना चाहिए। इसमें प्रमुख सचिव पर्यटन ने कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव को लेकर लोगो भी जारी किया। इसके साथ ही दीपोत्सव से पहले अयोध्या की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समय रहते दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इस बार का दीपोत्सव हर वर्ष से और भव्य-दिव्य हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। सिपाहियों की ड्यूटी भी 8-8 घंटे की ही लगाई जाए। इनके खाने पीने की व्यवस्था किया जाए। अनुशासन का हर हाल में ध्यान रखा जाए। बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो। सीएम ने निर्देश दिए कि जिले में जहां भी सड़कों पर गड्ढे हैं, दीपोत्सव से पहले उन्हें ठीक कर लिए जाएं। बाहर से जो भी आगंतुक आएं, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
नोडल अधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक हमारे पास 12 लाख दिए आ चुके हैं। जिन्हें राम की पैड़ी घाट पर रखा गया है। बैठक में जनप्रतिनिधियों समेत कई आलाधिकारी भी मौजूद रहे।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago