
अयोध्या|
जिले के मवई थाना क्षेत्र के एक ही गांव कोटवा की तीन किशोरियों के लापता होने से इलाके में सनसनी मची हुई हैlपरिजनों का कहना है कि तीनों आपस मे घनिष्ठ सहेली थी जो एक साथ ही रहती थी और एक साथ ही कहीं आती-जाती भी थीं।रविवार की शाम चार बजे तीनों एक साथ शौच के लिए निकली थी जिसके बाद वह वापस नहीं आईl रुदौली सर्किल से तीनों किशोरी एक ही दिन घर से गायब हुई हैं।परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर मवई पुलिस लापता किशोरियों को बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
तीन किशोरियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैंl किशोरियों के परिजनों ने खोजबीन शुरू किया लेकिन तीनों का कहीं पता नहीं चलाl तीनों की उम्र 13 से 16 के बीच बताई जा रही हैl पीड़ित परिजनों ने सोमवार को मवई थानें में तीनों की गुमशुदगी की तहरीर दी जिसपर मवई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरियों की खोजबीन में जुट गई है।मवई थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर किशोरियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More