ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:29 PM IST

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बोले- मंदिर का निर्माण विश्व के लिए सौभाग्य की बात: अयोध्या।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बोले- मंदिर का निर्माण विश्व के लिए सौभाग्य की बात। अयोध्या।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बोले- मंदिर का निर्माण विश्व के...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बोले- मंदिर का निर्माण विश्व के लिए सौभाग्य की बात।

download 8 - दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बोले- मंदिर का निर्माण विश्व के लिए सौभाग्य की बात। अयोध्या।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को सपरिवार अयोध्या पहुंचे और श्रीरामलला के दर्शन किए। एक दिन पहले शनिवार को ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल व विपक्षी विधायकों के साथ श्रीरामलला के दर्शन किए थे। रविवार को सीएम केजरीवाल के अयोध्या दौरे के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राममंदिर का निर्माण पूरे देश, समाज व विश्व के लिए सौभाग्य की बात है। श्रीरामलला के दर्शन कर असीम शांति की अनुभूति हुई है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

 

images 21 - दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने किए श्रीरामलला के दर्शन, बोले- मंदिर का निर्माण विश्व के लिए सौभाग्य की बात। अयोध्या।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि श्रीरामलला आस्था का विषय हैं। जन-जन की आस्था उनसे जुड़ी है। श्रीरामलला का मंदिर बहुत ही विलक्षण व भव्य बना है। प्रतिदिन लाखों भक्त दर्शन-पूजन करने आ रहे हैं। यह देखकर दिल गदगद हो जाता है। श्रीरामलला से देश की तरक्की, सुख-शांति की प्रार्थना की है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी श्रीरामलला के दर्शन कर प्रसन्न दिखे। बोले- लंबे समय से दर्शन की इच्छा थी। अब आने का सौभाग्य मिला है। यह धार्मिक आस्था वाला देश है। कोई भी पर्व हम लोग एकत्र होकर मनाते हैं।

इससे पहले दोनों मुख्यमंत्री महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर दोपहर 1:20 बजे पहुंचे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति की अगुवाई में आप कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य अभिनंदन किया। यहां से मुख्यमंत्रियों का काफिला श्रीरामजन्मभूमि के लिए रवाना हुआ। दोपहर 2 बजे गेट नंबर 11 से काफिले ने श्रीरामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश किया।

 केजरीवाल व भगवंत मान सपरिवार श्रीरामलला के चरणों में आस्था अर्पित की। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दोनों मुख्यमंत्रियों को श्रीरामलला का प्रसाद, अंगवस्त्र आदि भेंटकर अभिनंदन किया। चंपत राय ने मंदिर निर्माण व अन्य प्रकल्पों के निर्माण कार्य की भी जानकारी दी और परिसर भ्रमण कराया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरी बार श्रीरामलला के दरबार में पहुंचे। इससे पहले वे 25 अक्तूबर 2021 को भी अयोध्या आए थे। अस्थायी मंदिर में विराजमान श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी। साथ ही मां सरयू का अभिषेक कर आरती भी उतारी थी।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT