
सुलतानपुर में महिलाओं पर दिनदहाड़े सड़क पर लाठी-डंडे से हमले व बाल खींचकर पीटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस फाइल किया है। वहीं अगले पक्ष ने भी पुलिस को शिकायती पत्र दिया, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इटकौली निवासी पीड़िता रूबीना का आरोप था कि वो सोमवार दोपहर को अपने घर के सामने खड़ी थी, उसी समय गांव के असलम (पुत्र) शफाअत उल्ला, उसका बेटा सद्दाम, उसकी पत्नी नाजिया और उसका भाई सोनू उर्फ असलम लाठी-डंडों से लैस होकर वहां आ धमके। इन लोगों ने मुझे गालियां दीं। मैंने विरोध किया तो ये सब मुझे मारने लगे तो मैंने मदद की गुहार लगाई। जिस पर पड़ोस की रेशमा पुत्री अहमद उल्ला बचाव में पहुंची। इन दबंगों ने रेशमा को भी जमकर पीटा। पिटाई में मुझे व रेशमा को काफी चोटें आई हैं।
वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि हमें अधमरा कर मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए दूसरा पक्ष फरार हो गया। मैंने थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि रुबीना की तहरीर पर असलम, सहाना, नाजिया, सोनू उर्फ अकरम व तंजीला बेगम की तहरीर पर शमा, रेशमा, रुबीना, कैफ, कुर्बान सैफ, चांद पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More