अयोध्या उत्तर प्रदेश

सरयू में स्नान के दौरान डूबा तेलंगाना का युवक, जल पुलिस की टीम ने बचाई जान।

सरयू में स्नान के दौरान डूबा तेलंगाना का युवक, जल पुलिस की टीम ने बचाई जान।
अयोध्या।
अयोध्या धाम में बुधवार दोपहर सरयू में स्नान कर रहे तेलंगाना के 35 साल के युवक को जल पुलिस ने बचा लिया। युवक श्रीकांत रेड्डी पुत्र राम रेड्डी निवासी यादम्मा जिला रंगरेड्डी जल बैरिकेटिंग के पार जाकर स्नान कर रहे थे। इस दौरान जल के तेज बहाव से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। वह अपने चार दोस्तों के साथ घूमने आया था।
उस वक्त ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, कॉन्स्टेबल नित्यानन्द यादव, कॉन्स्टेबल मुन्ना कुमार यादव, कॉन्स्टेबल लालमणि व स्थानीय नाविक विजय मांझी, प्रदीप मांझी की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गहरे पानी में छलांग लगा दी। इस टीम ने रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
जल पुलिस प्रभारी टीम के इस कार्य को देखकर उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया। अयोध्या में जल पुलिस की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिलता है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago