दरोगा रणजीत यादव ने बेजुबान पंछियों के लिए चलाई मुहिम।

दरोगा रणजीत यादव ने बेजुबान पंछियों के लिए चलाई ‘थोड़ा सा दाना थोड़ा सा पानी’ मुहिम “जानवर हो या इंसान सबकी सेवा एक समान”IMG 20200427 WA0027 - दरोगा रणजीत यादव ने बेजुबान पंछियों के लिए चलाई मुहिम।

✍विकासबीर यादव, रुदौली
अयोध्या जिले के थाना पटरंगा में तैनात समाजसेवी युवा सब-इंस्पेक्टर रणजीत यादव अपनी समाजसेवा के लिए पूरे जिले में चर्चित हैं और उनके द्वारा किये गए तमाम सामाजिक कार्यों के चलते पटरंगा पुलिस का ही नही वरन पूरे जिले की पुलिस का सीना कई बार चौड़ा हुआ है। दरोगा रंजीत यादव को उनके बेहतर कार्यों के लिए कई पुरुस्कारों से नवाजा जा चुका है। जिनमे इंडिया स्टार आइकॉन अवार्ड 2020 भी शामिल हैं। कोरोना जैसी घातक महामारी का दंश झेल रहे देश मे लॉकडाउन में दिन रात ड्यूटी करने के भी इस युवा दरोगा द्वारा इन्सानों के साथ साथ बेजुबान पंक्षियों का भी बखूबी खयाल रखा जा रहा है।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी दरोगा रंजीत यादव के द्वारा गर्मी के मौसम में बेजुबान पंछियों के लिए ‘थोड़ा सा दाना थोड़ा सा पानी’ मुहिम चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत ड्यूटी क्षेत्र में पड़ने वाले ऐसे स्थानों पर जहाँ बंदरों की पहुँच न हो वहाँ पर पेड़ों में मटकी लटका कर रोजाना चिड़ियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था इस युवा दरोगा द्वारा की जा रही है। रणजीत यादव अपनी ड्यूटी करने के साथ रक्तदान, पौधरोपण, नशामुक्ति, यातायात, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता, गरीब असहायों की मदद करना जैसे सामाजिक कार्य भी निरंतर करते रहते हैं।
हाल में दरोगा रंजीत द्वारा क्वारन्टीन लोगों को जागरूकता का पाठ भी पढ़ाया गया।
दरोगा रंजीत यादव के इस कार्य की क्षेत्र में चहु ओर सराहना हो रही है।

Web Admin

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

2 days ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

2 days ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

2 days ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

2 days ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 days ago