
तेल से भरा टैंकर पलटा, पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर बावतपुर वाराणसी एयरपोर्ट तेल लेकर जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कोई चपेट में नहीं आया। पलते हुए टैंकर से रिस कर निकल रहे तेल को भरने स्थानीय लोग बाल्टी डिब्बा लेकर पहुंच गए। हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को भगाकर टैंकर को सीधा कराया। साथ ही चोटिल टैंकर चालक को अस्पताल भेजा। मगंलवार की रात करीब साढ़े दस बजे लखनऊ से वाराणसी के बावतपुर एयरपोर्ट पर जहाज के लिए तेल लेकर लखनऊ वाराणसी राजमार्ग से जा रहा था। टैंकर अनियंत्रित होकर राजमार्ग पर ही बंधुआकला थाने के मंझना के समीप पलट गया। गनीमत रही टैंकर पलटने से कोई राहगीर हताहत नहीं हुआ।
आजमगढ जिले के पवई थाना क्षेत्र के डडिया गांव निवासी नीरज (पुत्र) जयराम घायल हो गया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग टैंकर से रिस रहा तेल डिब्बों में भरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय लोगों को हटाया। कड़ी मेहनत के बाद टैंकर को सीधा करवा राजमार्ग हटवाकर आवागमन बहाल कराया। चौकी इंचार्ज अलीगंज शिव जन्म यादव ने बताया कि टैंकर को सीधा करके खड़ा किया गया है। मालिक के आने पर टैंकर भेजवाया जाएगा। कुछ लोग टैंकर पलटने पर रिस रहे तेल को डिब्बे में भरने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हे मना कर दिया गया है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More