images 1 - तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने 8 वर्षीय बच्चे को रौंदा, सिर में गंभीर फ्रैक्चर के बाद लखनऊ PGI रेफर।

तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने 8 वर्षीय बच्चे को रौंदा, सिर में गंभीर फ्रैक्चर के बाद लखनऊ PGI रेफर।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

 तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने 8 वर्षीय बच्चे को रौंदा, सिर में गंभीर फ्रैक्चर के बाद लखनऊ PGI रेफर।

images 1 - तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने 8 वर्षीय बच्चे को रौंदा, सिर में गंभीर फ्रैक्चर के बाद लखनऊ PGI रेफर।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मया बाजार विकासखंड के कस्बा दिलासीगंज में एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम बालक जीवन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर गोसाईगंज कोतवाली पुलिस ने नामजद चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह दर्दनाक हादसा बीते 14 अगस्त को दिन में साधन सहकारी समिति के समीप हुआ। 8 वर्षीय बालक जीवन पांडे ‘बोल बम’ के भंडारे से प्रसाद लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति व लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा का पहिया बच्चे के पैर पर चढ़ गया और वह सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बालक को स्थानीय चिकित्सक के पास प्राथमिक उपचार के लिए दिखाया, किंतु स्थिति में सुधार न होने पर वे उसे तत्काल दर्शन नगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय ले गए।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा कराए गए सीटी स्कैन व जांच में मासूम के सिर में गंभीर फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। बालक की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल बेहतर व उच्च स्तरीय इलाज के लिए संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

पीड़ित परिवार द्वारा कोतवाली गोसाईगंज में दी गई लिखित तहरीर में बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को दिलासीगंज निवासी गुड्डू ठठेर (पुत्र) सिट्टू ठठेरा चला रहा था, जो कि सोनू अंसारी पुत्र अकबर अली के वाहन का संचालन करता है।

गोसाईगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक गुड्डू ठठेर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(A) और 125(B) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और वाहन को जब्त कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *