Mayor assures resolution of issues faced by pilgrimage priests registration and identity cards to be issued - तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं के समाधान का महापौर ने दिया भरोसा, होगा पंजीकरण व पहचान पत्र जारी।

तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं के समाधान का महापौर ने दिया भरोसा, होगा पंजीकरण व पहचान पत्र जारी।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी से आवास स्थित तीन कलश तिवारी मंदिर में मुलाकात कर घाटों पर कार्यरत तीर्थ पुरोहितों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने तीर्थ पुरोहितों के पंजीकरण, पहचान-पत्र जारी करने तथा घाटों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि नगर निगम की ओर से तीर्थ पुरोहितों का विधिवत पंजीकरण कराया जाएगा और उन्हें पहचान-पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घाटों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी तथा तीर्थ पुरोहितों के बैठने के लिए छाजन के रूप में छतरियों की व्यवस्था भी कराई जाएगी, ताकि उन्हें धूप और बारिश से राहत मिल सके।

उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि घाटों पर अपनी गद्दियां निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित ढंग से लगाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि अयोध्या की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम और तीर्थ पुरोहित समाज के बीच समन्वय आवश्यक है।

बैठक में नगर निगम के जोनल अधिकारी ज्वाला प्रसाद भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में नंदकुमार मिश्र सहित अन्य तीर्थ पुरोहित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *