तीन दिन से घर से निकले बुजुर्ग का एक पक्के तालाब में मिला शव ।

तीन दिन से घर से निकले बुजुर्ग का एक पक्के तालाब में मिला शव ।

बीकापुर_अयोध्या।

हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की भोर के समय तीन दिन से लापता 65 वर्षीय अधेड़ का शव एक तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पहचान की पुष्टि करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।  मृतक सुदामा मौर्य स्व. रामफेर मौर्य हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलरामपुर का निवासी है। मृतक के पुत्र दिनेश मौर्य के मुताबिक 26 अप्रैल की शाम 4 बजे घर से हैदरगंज बाजार के लिए निकले थे और देर रात घर वापस नहीं लौटे। तब परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया और इसकी तुरंत सूचना थाने की पुलिस को दिया। रोज की भांति मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों ने खपराडीह रियासत के पास स्थित पक्के तालाब में मृतक बुजुर्ग का शव उतराता हुआ दिखाई पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत थाने की पुलिस को दिया। जानकारी होते ही आनन-फानन में थाना अध्यक्ष दल बल के साथ लापता अधेड़ के पुत्र को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक का पुत्र पिता का शव देखते ही दहाड़ मार कर रोने लगा। मौत के कारणों का सही पता नहीं चल सका है। वहीं मृतक एक निजी स्कूल संचालित कर रहे थे लेकिन अब उस विद्यालय से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।  प्रभारी निरीक्षक मो0 अरशद ने बताया लापता हुए अधेड़ का शव कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

23 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago