तीन गुना बढ़ी रामलला को चढ़ावे की रकम।

तीन गुना बढ़ी रामलला को चढ़ावे की रकम।

अयोध्या।

रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के साथ राम भक्तों के चढ़ावे में भी बड़ा इजाफा हुआ है। परिसर स्थित अस्थाई मंदिर में रखे गए दानपात्र में निकलने वाले दान की रकम पहले से तीन गुना बढ़ गई है। इसकी जानकारी भारतीय स्टेट बैंक के एक अधिकारी द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को दी गई है। राम जन्मभूमि परिसर में आने वाले श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण में सहयोग स्वरूप बड़ी मात्रा में गुप्त दान करते हैं। वे अस्थाई मंदिर के सामने रखे दानपत्र में अपनी आस्था निवेदित कर रहे हैं। इसका खुलासा दान पात्र के खोले जाने के बाद हुआ।  भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी द्वारा बताया गया कि दान में मिलने वाली धनराशि पहले से तीन गुना अधिक बढ़ गई है, जिसे गिनने के लिए अब 15 दिन का समय लग रहा है। दान में मिलने वाली धनराशि का आंकड़ा करोड़ पार बताया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर में आने वाले दान की राशि बढ़ती जा रही है। आने वाले समय में तिरुपति बालाजी की तर्ज पर व्यवस्थाएं बढ़ाई जाएंगी। तिरुपति में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी गिनने का काम करते हैं। राम मंदिर ट्रस्ट कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि राम जन्मभूमि परिसर में आने वाले दान को लेकर एसबीआई के द्वारा अलग से 2 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो प्रतिदिन रामलला के दानपात्र से निकलने वाले पैसों की गिनती कर उन्हें ट्रस्ट के खाते में जमा करने का कार्य करते हैं। हर 10 दिन पर दानपात्र खोला जा रहा है, जिसकी गिनती करने के लिए कर्मचारी प्रतिदिन कार्य करते हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago