सिटी स्कैन की सुविधा, 6 साल बाद मरीजों की मांग होगी पूरी, 2017 से खराब है मशीन।

सिटी स्कैन की सुविधा, 6 साल बाद मरीजों की मांग होगी पूरी, 2017 से खराब है मशीन।

अयोध्या।

जिले में छह साल बाद मरीजों को जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा मिलने जा रही है। मार्च के अंतिम सप्ताह में यह सुविधा शुरू होगी। इसके लिए जिला अस्पताल में मशीन के इंस्टॉलेशन का काम चल रहा है। पीपीपी मॉडल के तहत डायग्नोस्टिक कंपनी क्रेसना की ओर से सीटी स्कैन मशीन की यूनिट जिला अस्पताल में स्थापित किया जा रहा है।  मशीन के इंस्टालेशन को लेकर हृदय रोग यूनिट के बरामदे में कक्ष का निर्माण कराया गया है। हालांकि परीक्षण शुल्क को लेकर अभी संशय बरकरार है कि स्कैन के लिए पूर्व निर्धारित शुल्क लिया जाएगा अथवा इसमें बढ़ोतरी होगी या फिर यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला अस्पताल स्थित क्षेत्रीय निदान केंद्र में सीटी स्कैन मशीन की स्थापना कराई गई थी। परीक्षण के लिए मरीज से पांच सौ रुपये शुल्क लिया जाता था। हालांकि इस मशीन से सीमित जांचें ही हो पाती थीं। अप्रैल 2017 में सीटी स्कैन मशीन के खराब होने के बाद मरीजों, तीमारदारों, सामाजिक संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों की ओर से मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सीटी स्कैन सुविधा बहाल कराने की मांग उठती रही, लेकिन लगभग छह साल बीत गए।  कुछ माह पहले गत वर्ष शासन के निर्देश पर सीटी स्कैन केंद्र की स्थापना को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी ओपीडी के सामने कक्ष का निर्माण शुरू कराया, लेकिन रामपथ चौड़ीकरण के चलते इसे बंद करना पड़ा। बाद में अस्पताल प्रशासन ने हृदय रोग विभाग स्थित बरामदे में कक्ष का निर्माण शुरू कराया था। शासन ने पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डायग्नोस्टिक कंपनी क्रेसना से अनुबंध किया है। क्रेसना कंपनी की ओर से केंद्र के संचालन के लिए सीटी स्कैन मशीन की पूरी यूनिट जिला अस्पताल को उपलब्ध कराई गई है। जिसका संचालन भी इसी कंपनी के कर्मियों की ओर से किया जाना है। प्रतिदिन तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं।  संयुक्त अस्पताल में प्रतिदिन 1500 मरीज ओपीडी में आते हैं। महिला अस्पताल में 500 और श्रीराम अस्पताल में 1200 मरीज डॉक्टरों को दिखाने के लिए पहुंचते हैं। इसमें अधिकांश मरीजों को सीटी स्कैन के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज तक दौड़ लगानी पड़ रही है। यह फिर प्राइवेट भारी फीस देकर जांच करानी पड़ती है। मेडिकल कॉलेज में अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन सीटी स्कैन के लिए रहती है। ऐसे में मरीजों को एक सप्ताह का समय मिलता है।चिकित्सा अधीक्षक डॉ सी बी एन त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से पीपीपी मॉडल के तहत जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगवाई जा रही है। एजेंसी को मशीन लगवाने के लिए रूम मुहैया कराया गया है। जहां मशीन को लगाने का काम शुरू हो गया है।

editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

2 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

2 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

2 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

4 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

5 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

5 days ago