The caravan of patriotism moves forward under the shade of the Tricolour a salute to the martyrs - तिरंगे की छांव में चला राष्ट्रप्रेम का कारवां, शहीदों को नमन।

तिरंगे की छांव में चला राष्ट्रप्रेम का कारवां, शहीदों को नमन।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

तिरंगे की छांव में चला राष्ट्रप्रेम का कारवां, शहीदों को नमन।

The caravan of patriotism moves forward under the shade of the Tricolour a salute to the martyrs - तिरंगे की छांव में चला राष्ट्रप्रेम का कारवां, शहीदों को नमन।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में गुरुवार की सुबह अयोध्या की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का अदभुत दृश्य देखने को मिला। सिविल लाइंस गांधी पार्क से निकली करीब एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में 101 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज को थामे हजारों कदम जब एक साथ आगे बढ़े , तो पूरा वातावरण भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। यात्रा का समापन शहीद स्मृति स्थल चौक पर हुआ, जहां अमर शहीदों को नमन कर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। यात्रा से पूर्व सिविल लाइंस में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। महानगर ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग छोटे-छोटे समूहों में हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचते रहे। सुबह होते-होते सिविल लाइंस का क्षेत्र राष्ट्रध्वज के रंग में रंग गया। यात्रा में साधु-संतों के साथ छात्र-छात्राओं की भागीदारी और उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, अभय सिंह, अमित सिंह चौहान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बस स्टेशन स्थित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरूआत किया। यात्रा आगे बढ़ी तो डीजे पर गूंजते देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं और विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने भी तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगे के नीचे पूरा देश एक हो जाता है। अयोध्या की धरती से निकली यह यात्रा राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता और देश की एकता-अखंडता के संकल्प का संदेश दे रही है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद रखना और नई पीढ़ी को उनके त्याग से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

सिविल लाइंस से निकली यात्रा में आगे बढ़ता 101 मीटर लंबा तिरंगा पूरे मार्ग का सबसे मनोहारी दृश्य बना रहा। विशाल ध्वज को थामे लोग जब कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े तो सड़क पर मानो तिरंगे की एक चलती हुई लहर दिखाई दी। यात्रा के शहीद स्मृति स्थल चौक पहुंचने पर वातावरण और भी भावपूर्ण हो गया। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया।

यात्रा में जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, शक्ति सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शशि प्रताप सिंह, हरभजन गौड़, बाल कृष्ण वैश्य, रीना द्विवेदी, महानगर मंत्री व यात्रा सहसंयोजक विपिन सिंह बब्लू, शिवम् शुक्ला, प्रवीण दुबे, रवि सिंह, देवकाली मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, अमन तिवारी बिट्टूो, आकाश सोमवंशी, ब्लाक प्रमुख दिनेश जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौंधन, शिवम् सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राम मोहन भारती, अभिषेक यादव, सुनील मिश्र, रमन सिंह, जिपंस इंद्र भान सिंह, विजय बहादुर तिवारी सहित बडी संख्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *