हत्या के आरोप में पिता, पुत्र व मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

img 20190801 wa00572009214414 - हत्या के आरोप में पिता, पुत्र व मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रूदौली, अयोध्या

बीते 30 जुलाई को मवई थाना क्षेत्र के चन्द्रामऊ मंगा गांव के निवासी जुबैर खा पुत्र रमजान खा की चाकू के हमले से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र व माँ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।ज्ञातव्य हो कि बीती रविवार की शाम मोटरसाइकिल चुराने को लेकर चन्द्रा मऊ मंगा गांव के निवासी जुबैर अहंमद व उनके सगे भाई सगीर से मारपीट हो गई।इस दौरान सगीर व उसके पुत्र नदीम एंव पत्नी सलमा ने जुबैर अहंमद पर चाकू से हमला कर दिया।जबतक पड़ोसी दौड़ते तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।सूचना पर पहुची

पुलिस ने घायल मो जुबैर को सीएचसी मवई में भर्ती कराया ।जहां युवक हालत गम्भीर होने के कारण डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।मंगलवार को उपचार के दौरान मो जुबैर की मौत हो गई थी।जिसके बाद से आरोपी फरार थे।गुरुवार को मवई पुलिस ने हत्यारोपी सगीर पुत्र स्व रमजान ,सलमा पत्नी सगीर व उसके पुत्र नदीम को भक्त नगर चैराहे से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद किया है।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह कांस्टेबिल राजेशकुमार, श्याम सिंह व महिला कांस्टेबिल रेनू वर्मा शामिल रहे

Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago