
अयोध्या जिले के गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग अभियान चलाएगा। ब्लॉक परिसर, तहसील और क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची चस्पा करेगा। जिले में राजकीय, वित्त पोषित और वित्त विहीन के कुल 462 विद्यालय है। जिसमें 26 राजकीय हाई स्कूल, इंटर कॉलेज, 40 संस्कृत, 345 अशासकीय सहायता प्राप्त और 50 माध्यमिक के सहायता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कॉलेज है। लगभग दो लाख छात्र इन स्कूलों में पढ़ते है।
वहीं पर जिले में सैकड़ो की संख्या में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल चल रहे है। कुछ स्कूल दूसरे विद्यालयों से छात्रों का बोर्ड के फॉर्म भरवाते है। जिससे छात्रों को अधिक धन खर्च करना पड़ता है। कभी-कभी तो प्राइवेट विद्यालय के चक्कर में पड़े छात्रों का बोर्ड फॉर्म ही नहीं भरा जाता है। इससे उनका साल भी खराब होता है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए तैयारी की है।
विभाग के अनुसार अभियान के लिए शीघ्र ही नोडल अधिकारी तैनात कर जिले को विभिन्न सेक्टरों में बांटा जाएगा। स्वच्छता पखवाड़े के बाद जिलाधिकारी की अनुमति से अभियान संचालित होगा।
आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा सचिव ने सभी डीआईओएस को निर्देश दिया कि सभी तहसील, ब्लॉक और सार्वजनिक स्थलों पर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची चस्पा कराएं। जिससे लोगों को मान्यता वाले विद्यालयों के बारे में जानकारी हो सके।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More