
दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस रघुकुल रेस्टोरेंट के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार 40 यात्रियों में लगभग 7 यात्री घायल हो गए बाकी अन्य लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। अयोध्या एनएच 27 पर बीते दिनों से ट्रक और बस भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 1 दर्जन से अधिक अधिक लोग घायल हुए थे। इस दौरान बस का क्षत्रिग्रस्त हिस्सा हाईवे के किनारे कर दिया गया था। मंगलवार को एक बार फिर उसी स्थान पर लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण उसी बस के क्षतिग्रस्त हिस्से से टकरा गई।
अयोध्या कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार बताते हैं कि भोर में ही यह बस दिल्ली से बिहार की तरफ जा रही थी। अचानक ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More