डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में शनिवार की रात करीब नौ बजे में एक चिकित्सक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे जमीनी विवाद सामने आ रहा है। पुलिस पूरे मामले में जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ले के रहने वाले डॉक्टर घनश्याम तिवारी जयसिंहपुर सीएचसी पर पोस्ट थे। शनिवार शाम घर से निकले थे। जहां उन पर कुछ बदमाशों ने उनके ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में उन्हें एक ऑटो वाला उनके घर के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। जहां से पत्नी उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना लगते ही पूर्व बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा समेत पुलिस के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। 

चिकित्सक की पत्नी निशा तिवारी ने बताया कि जमीनी विवाद में हमारे पति की हत्या कर दी गई है। उन्होंने विद्या मंदिर के पीछे जमीन खरीदी थी, जिसको लेकर आए दिन बवाल हो रहा था। नारायणपुर के एक दबंग का नाम सामने आ रहा हैं। मौक़े पर एसपी सोमेन बर्मा भी पहुंचे है।

कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि अभी परिवार से कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल चिकित्सक के शव को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago