अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामकथा थीम पर जल्द अयोध्या में दिखेंगी मोम निर्मित कलाकृतियां।

रामकथा थीम पर जल्द अयोध्या में दिखेंगी मोम निर्मित कलाकृतियां।

अयोध्या।

अयोध्या रामनगरी में जल्द वैक्स म्यूजिएम खुलने वाला है। रामकथा थीम पर आधारित म्यूजिएम में मोम द्वारा बनाए गए पुतले स्थापित होगे। आने वाले छः माह में श्रृद्धालु इन पुतलों को देख सकेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए 2.5 एकड जमीन आवंटित की है। शनिवार को भूमि पूजन किया गया है। केरल के आर्टिस्ट द्वारा म्यूजियम बनाया जा रहा है। 

म्यूजियम को केरल के वैक्स आर्टिस्ट सुनील कण्डलु  ने बताया कि अयोध्या में बनने वाले म्यूजियम में रामायण पर आधारित सभी कलाकृतियां रहेगी और इस म्यूजियम का नाम रामायण वैक्स म्यूजियम होगा। मूर्ति अलग-अलग मटैरियल से बनाए जाते है। लेकिन मोम से बनी मूर्तियों में बॉल तथा कपडे़ ओरिजिनल होते है। मूर्तियों के साथ फोटो लेने पर वह ओरिलिनल लगती है। अभी देश में उनके तीन म्यूजियम महाराष्ट्र, गोवा तथा त्रिवेन्द्रम  में है। 6 माह में यह बन कर तैयार हो जाएगा। प्रारम्भ में 40 से 45 मॉडल रहेंगे। 2 साल में इनकी संख्या 100 की जाएगी। इसके साथ ही म्यूजियम में इंटरटेंमेंट की कुछ ऐसी व्यवस्थाएं की जाएगी जिससे आने वाले व्यक्ति यहां समय व्यतीत कर सके। अयोध्या में म्यूजियम बनना गौरव की बात है। प्रोजेक्ट को पास करने के लिए प्रशासन को धन्यवाद।

अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने कहा केन्द्र व प्रदेश की सरकार अयोध्या को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित कर रही है। अयोध्या आने के बाद आगंतुक को आध्यात्मिकता के साथ पर्यटन का अनुभव प्राप्त हो सके। अयोध्या आने वाला श्रृद्धालुओं एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव लेकर जाए। ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा अयोध्या को विश्व की सबसे सुन्दर नगरी बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार कृत संकल्पित है। सड़कों के विकास से लेकर पर्यटन की मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही है। अयोध्या त्रेतायुगीन वैभव को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है।

भूमि पूजन के अवसर पर मण्डलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago