WhatsApp Image 2026 07 01 at 7.02.15 PM - डेढ़ करोड़ की जमीन आठ लाख में रजिस्ट्री कराने का आरोप, विधवा ने बेटे के लापता होने की जताई आशंका।

डेढ़ करोड़ की जमीन आठ लाख में रजिस्ट्री कराने का आरोप, विधवा ने बेटे के लापता होने की जताई आशंका।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या।

अयोध्या जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव की रहने वाली एक विधवा महिला ने जमीन की कथित धोखाधड़ी और अपने पुत्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर मामले की निष्पक्ष जांच और पुत्र की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि उसके पुत्र को 20 अप्रैल 2026 को घर से बुलाकर रायबरेली रोड स्थित एक लॉन में रातभर रखा गया। अगले दिन कथित रूप से नशे की हालत में उसकी करीब 0.236 हेक्टेयर भूमि, जिसकी बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है, मात्र आठ लाख रुपये में रजिस्ट्री करा ली गई। महिला का आरोप है कि जब उसे इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई और उसने विरोध जताया।

पीड़िता ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा अपने पुत्र की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *