बीकापुर - अयोध्या

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र को परीक्षा देने जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। गड़ेरिया डीह निवासी शिवम महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने जा रहा था। उसके साथ मरुई सहाय सिंह का रहने वाला उसका दोस्त सौरभ भी था। कॉलेज से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सामने से आ रही, एक पिकअप ने शिवम को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवम को तुरंत सीएचसी बीकापुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। शिवम के भाई राजकरन ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
कोतवाल लालचंद सरोज के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago