अंबेडकरनगर - अयोध्या

ठेकेदार ने कराई खंभों की चोरी, फोरलेन पर लगने के लिए आए सात खंभे हो गए गायब।

ठेकेदार ने कराई खंभों की चोरी, फोरलेन पर लगने के लिए आए सात खंभे हो गए गायब।

अम्बेडकरनगर_अयोध्या।

 अम्बेडकर नगर जिले में फोरलेन पर लगाने के लिए आए बिजली के खंभे चोरी कराने के आरोप में पुलिस ने संबंधित ठेकेदार और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। चोरी के सात खंभों के साथ घटना में इस्तेमाल हाइड्रा मशीन भी बरामद की गई है। अकबरपुर-अयोध्या फोरलेन निर्माण के साथ नए सिर से बिजली की लाइन बनाई जा रही है। यह काम कार्यदायी संस्था सीएस इंफ्रा कांस्ट्रक्शन  लखनऊ की ओर से कराया जा रहा है।25 जुलाई को कार्यदायी  संस्था के इंजीनियर राजीव कुमार सिंह ने अहिरौली थाने में विद्युतीकरण के लिए दुल्लापुर गांव के निकट रखे लोहे के सात खंभे चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने खंभे चोरी करने के आरोप में सोमवार को यादवनगर तिराहा के निकट बाइक सवार दो लोगों को पकड़ लिया।

एसओ गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान विक्रम शत्रुघन सिंह निवासी कूरेम थाना रसड़ा जनपद बलिया व किशन कुमार निवासी चककोड़ार  थाना अहिरौली के रूप में हुई। उन्होंने तीन अन्य लोगों के भी चोरी में शामिल होने की जानकारी दी जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपी विक्रम शत्रुघन संस्था का ठेकेदार था। उसी ने खंभों की चोरी कराई, आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का खंभा बरामद कर लिया गया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago