अयोध्या उत्तर प्रदेश

आई फ्लू के बढ़े मरीज, आंख की बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

आई फ्लू के बढ़े मरीज, आंख की बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में इस समय आई फ्लू बहुत तेजी से फैल रहा है। कंजेक्टिवाइटिस के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चिंतित हैं। आई फ्लू से चपेट में आने वाले मरीजों की आंखों में 48 से 72 घंटे तक यह संक्रमण रहता है।स्वास्थ्य विभाग लोगों को इसके बारे में जागरूक कर रहा है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्वेता का कहना है, आई फ्लू वाले मरीजों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया, बीते कई दिनों से आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि कंजेक्टिवाइटिस से पीड़ित व्यक्ति से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। साथ ही कुछ सावधानियां भी बरतें। संक्रमित व्यक्ति से उसका बिस्तर, तकिया, गमछा आदि अलग कर दें। कोई भी वस्तु छूने के बाद हाथों को साबुन से धुले। घर से जाते और आते समय हाथ अवश्य धुलना चाहिए। संक्रमित के लिए अलग कमरे की व्यवस्था करें ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय जैन ने बताया, इन दिनों यह बीमारी व्यापक रूप से फैल रही है। यदि कोई व्यक्ति इससे संक्रमित हो जाए तो घर के शौचालय और स्नानघर की सफाई पर विशेष ध्यान देना है।

अगर आपको संक्रमण है तो आंखों पर काले चश्मे का प्रयोग करें और लोगों से दूरी बना लें। संक्रमित व्यक्ति से दूसरों को भी संक्रमण का खतरा होता है। इसलिए संक्रमित व्यक्ति की आंखों के लिए अलग आई ड्राप रखना है। उन्होंने बताया कि चिकित्सीय परामर्श से ही आई ड्रॉप लेना चाहिए। आंखों को बार-बार छूना नहीं चाहिए।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago